पकड़ा गया गायों का हत्यारा, शिव सैनिकों व गौ भक्तों की हुई जीत

Edited By Vatika,Updated: 25 Mar, 2020 10:56 AM

caught killer shiva soldiers and cow devotees killed

शिवसेना हिंद द्वारा एक बैठक कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने बताया कि बीते दिनों गढ़शंकर में हुई गायों की हत्या करने वाले दलवीर सिंह

खन्ना (कमल): शिवसेना हिंद द्वारा एक बैठक कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने बताया कि बीते दिनों गढ़शंकर में हुई गायों की हत्या करने वाले दलवीर सिंह घिरा को डी.एस.पी. सतीश की टीम ने काबू कर लिया है। गायों के हत्यारे को पकडऩे पर निशांत शर्मा ने एस.एस.पी. गौरव गर्ग व डी.एस.पी. सतीश कुमार का आभार जताया। 

शर्मा ने बताया कि गायों के हत्यारे की गिरफ्तारी न होने की वजह से रोष स्वरूप शिव सेना हिंद ने गढ़शंकर में धरना लगाया था प्रशासन को हमने 20 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया था कि गायों के कातिलों को जल्द गिरफ्तार किया जाए नहीं तो हमें मजबूरन 21 मार्च को गढ़शंकर में दोबारा धरने पर बैठना पड़ेगा। गायों के कातिल गढ़शंकर प्रशासन की पकड़ से दूर रहने से हमें रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन करने के लिए मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इसके बाद  प्रशासन ने हमें दोबारा आश्वासन देते हुए भरोसा दिलाया था कि जल्द ही दोषी पकड़ लिए जाएंगे।  

शर्मा ने कहा कि शिव सेना हिंद व गौ भक्तों के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि गाय माता का हत्यारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह व गढ़शंकर प्रशासन का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि गाय की बेरहमी से हत्या कर हृदय छलनी करने वाले दलवीर सिंह घिरा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से मांग हंै कि जल्द से जल्द ठोस कदम उठाते हुए दलवीर सिंह के खिलाफ कोर्ट में सख्त चार्जशीट दाखिल कर फांसी के फंदे पर लटकाया जाए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!