Edited By Vatika,Updated: 18 Aug, 2018 11:21 AM
खन्ना के निकटवर्ती गांव मंडियाला कलां में गली में दहलीज बनाने को लेकर मचे बवाल में एक महिला ने दूसरी महिला को बुरी तरह से पीटा। जिसे खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने उपरांत एम.एल.आर. के माध्यम से घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
खन्ना(सुनील): खन्ना के निकटवर्ती गांव मंडियाला कलां में गली में दहलीज बनाने को लेकर मचे बवाल में एक महिला ने दूसरी महिला को बुरी तरह से पीटा। जिसे खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने उपरांत एम.एल.आर. के माध्यम से घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
अस्पताल में उपचाराधीन गुरजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह निवासी मंडियाला कलां ने बताया कि उनके गांव में स्थित एक गली में एक महिला अवैध दहलीज का निर्माण कर रही थी जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। 14 अगस्त को पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और निर्माण कार्य को अवैध ठहराया व उन्हें हटाने के लिए कहा। उसने रंजिश तहत आज उसे रास्ते में घेरकर बुरी तरह से पीटा और फिर देख लेने की धमकियां देते हुए फरार हो गई।