Salman Khan के घर पर Firing मामले में Punjab से 2 नौजवान गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 26 Apr, 2024 10:40 AM

salman khan firing case

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने  पंजाब से दो युवकों को

पंजाब डेस्कः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने  पंजाब से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 मार्च को सुभाष चंद्र (37) और अनुज थापन (32) ने शूटरों को हथियार मुहैया करवाए थे। अधिकारी ने बताया कि इन दोनों को क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाब से गिरफ्तार किया है और उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। ये दोनों जालंधर के रहने वाले थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्हें शुक्रवार को यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा। चंद्र और थापन 15 मार्च को दो देशी पिस्तौल और 38 कारतूस सौंपने के लिए पनवेल (मुंबई के पास रायगढ़ जिले में) आए थे।'' अधिकारी ने बताया, ‘‘चंद्र और थापन लौटने से पहले तीन घंटे तक गोलीबारी करने वालों सागर पाल (21) और विक्की गुप्ता (24) के साथ पनवेल में रुके थे। पिस्तौल सौंपने से पहले, चंद्र और थापन ने यह जांचने के लिए अपने पास उपलब्ध 40 गोलियों में से दो राउंड गोलीबारी की थी कि हथियार काम कर रहा है।''

29 अप्रैल तक बढ़ाई पुलिस हिरासत 
इस बीच, मुंबई की एक अदालत ने खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी। बिहार के रहने वाले आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को उनकी पिछली हिरासत बृहस्पतिवार को समाप्त होने के बाद यहां मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। गुप्ता और पाल 14 अप्रैल की सुबह बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के आवास के बाहर गोलीबारी के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!