Punjab : गैंगरेप के मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, दूसरा आरोपी 32 महीनों बाद गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Mar, 2024 11:15 PM

punjab police got success in gangrape case

खन्ना पुलिस ने गैंगरेप के दूसरे कथित आरोपी को करीब 32 महीनों के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिव सिंह उर्फ नेपाली निवासी गुरु नानक नगर अमलोह रोड खन्ना को काबू किया गया। इस केस में नामजद एक अन्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ लक्की निवासी नई आबादी खन्ना को...

खन्ना   : खन्ना पुलिस ने गैंगरेप के दूसरे कथित आरोपी को करीब 32 महीनों के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिव सिंह उर्फ नेपाली निवासी गुरु नानक नगर अमलोह रोड खन्ना को काबू किया गया। इस केस में नामजद एक अन्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ लक्की निवासी नई आबादी खन्ना को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी शिव सिंह को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया गया।

2 जून 2021 को सिटी थाना 2 पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसकी नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में शिव सिंह उर्फ नेपाली और गुरप्रीत सिंह उर्फ लक्की के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376 के साथ साथ पोस्को एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया था। गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। शिव सिंह फरार हो गया था। बाद में केस में धारा में इजाफा करते हुए 376डी और 354 जोड़ी गई। 3 सालों से पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही थी।

घटना वाले दिन जब नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ किताबों की खरीद करने के लिए बुक्स मार्कीट में गई थी तो इसी बीच जब यह दोनों बाजार जा रहे थीं तो उन्हें दोनों आरोपी कार में बिठा ले गए थे। कार को लक्की चला रहा था। इसी बीच दूसरी सहेली के बार बार मिन्नतें करने पर आरोपियों ने उसे उतार दिया था। एक लड़की को गाड़ी में बिठाकर अमलोह रोड स्थित सिटी कालोनी के साथ एक गेट के पास ले गए थे। जिस स्थान पर गाड़ी को रोका गया वो स्थान पूरी तरह सुनसान था। वहां आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद दूसरे आरोपी ने भी अश्लील हरकतें की थीं। लड़की के शोर मचाने पर उसे अमलोह रोड पर पैट्रोल पंप के पास उतार दिया गया था और आरोपी गाड़ी लेकर भाग गए थे।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!