Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Mar, 2024 11:14 PM
खन्ना रेलवे स्टेशन के पास खंडहर गोदाम से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शक जताया जा रहा है कि मौत ड्रग ओवरडोज से हुई है। मृतक की पहचान परविंदर सिंह उर्फ बिंदर निवासी गौशाला रोड खन्ना के तौर पर हुई। मृतक के पिता बलकार सिंह ने बताया कि उसका बेटा परविंदर...
खन्ना : खन्ना रेलवे स्टेशन के पास खंडहर गोदाम से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शक जताया जा रहा है कि मौत ड्रग ओवरडोज से हुई है। मृतक की पहचान परविंदर सिंह उर्फ बिंदर निवासी गौशाला रोड खन्ना के तौर पर हुई। मृतक के पिता बलकार सिंह ने बताया कि उसका बेटा परविंदर सिंह काफी समय से बुरी संगत में था।
करीब 2 महीने से अपने आप को सुधार रहा था। इलाज भी चल रहा था। वीरवार की बाद दोपहर अपने दोस्तों के साथ गया था और लौटकर वापस नहीं आया। रात करीब 12 बजे एक दोस्त आया जिसने परविंदर की घड़ी दी और कुछ नहीं बताया गया।। वे रात से ढूंढ रहे थे तो रेलवे स्टेशन के पास खंडहर गोदाम से सुबह शव मिला।
परिवार के लोगों ने परविंदर सिंह ने दोस्तों पर शक जताया। आरोप है कि उसे मारा गया है। घटना के बाद एक दोस्त घर भी आया और कोई खुलकर बात नहीं बताई। परविंदर का मोबाइल भी गायब है। डी.एस.पी. हरजिंदर सिंह गिल ने कहा कि परिवार वालों के बयान दर्ज करके धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारण सामने आएंगे।