Punjab: अरविंद केजरीवाल से जल्द मिलेंगे CM Mann, जानें कब

Edited By Kamini,Updated: 28 Apr, 2024 05:58 PM

punjab cm mann will meet arvind kejriwal soon

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही 'आप' सुप्रीम व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकत करने जा रहे हैं।

बरनाला : पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही 'आप' सुप्रीम व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकत करने जा रहे हैं। सी.एम. मान मंगलवार यानी 30 अप्रैल को तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी सी.एम. मान ने बरनाला में एक रैली के दौरान दी। गौरतलब है कि सी.एम. मान आज बरनाला में प्रत्याशी गुरमीत सिंह मीत हेयर के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे।

बरनाला रैली को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि मुझे अभी डीजीपी पंजाब का फोन आया है कि उन्हें 30 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे के आसपास अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत दी गई है। सी.एम. मान ने कहा कि पिछली बार जब मैं अरविंद केजरीवाल से जेल में मिलने गया था तो उन्होंने मुझसे पूछा था कि संगरूर के क्या हालात हैं, अब मैं जाकर उन्हें बताऊंगा कि संगरूर के क्या हालात हैं। जब भी अरविंद केजरीवाल को पंजाब में रैली करनी होती थी तो वह संगरूर में कार्यक्रम करने की बात करते थे।

इस मौके पर भगवंत मान ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में पंजाब 13-0 हो जाए तो पंजाब नंबर वन राज्य बन जाएगा। आम आदमी पार्टी के बिना केंद्र सरकार नहीं बनेगी। बीजेपी पर हमला बोलते हुए सी.एम मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को तो जेल में लाया गया है, लेकिन उनकी सोच को नहीं लाया जा सकता।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!