Edited By Kamini,Updated: 28 Apr, 2024 04:38 PM
लोकसभा चुनावों को लेकर जहां आम आदमी पार्टी ने 13 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा अभी उम्मीदवार के ऐलान किए जा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस सीट को लेकर एक अहम खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : लोकसभा चुनावों को लेकर जहां आम आदमी पार्टी ने 13 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा अभी उम्मीदवार के ऐलान किए जा रहे हैं। इसी बीच लुधियाना की कांग्रेस सीट को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना सीट से कांग्रेस पार्टी पंजाब प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग को उतारा जा रहा है। इससे पूर्व मंत्री भरत भूषण आशू की टिकट कट सकती है।
आपको बता दें लुधियान सीट से आम आदमी पार्टी की तरफ से अशोक पराशर है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी की तरफ से लुधियाना से रवनीत बिट्टू 2 बार विधायक रह चुके हैं, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ कर बीजेपी ज्वाइन कर ली है। अगर लुधियाना से राजा वड़िंग को टिकट मिलती है तो राजा वड़िंग व रवनीत बिट्टू का आमने सामने मुकाबला होगा। इस सीट पर राजा वड़िंग के लिए चुनौती होगी। आपको बता दें राजा वड़िंग ने कहा था कि अगर सुनील जाखड़ चुनाव मैदान में आएंगे तो वह इस बार चुनाव लड़ेंगे।
इसी के साथ गुरदासपुर से सुखजिदंर रंधावा के नाम सहमति बनी है। जहां पर अकाली दल ने विरसा सिंह वल्टोहा को टिकट दी है। सुखविंदर रंधावा को लेकर सहमति बनी लेकिन इसका ऐलान करना अभी बाकी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here