Police Action : अफीम की खेती करने वाला गिरफ्तार, 7 किलो पोस्त बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Mar, 2024 11:24 PM

police action opium cultivator arrested 7 kg poppy recovered

पुलिस जिला खन्ना के गांव जैपुरा में एक व्यक्ति लहसुन की आड़ में पोस्त की खेती कर रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके से 7 किलो पोस्त के पौधे बरामद किए हैं।

दोराहा/खन्ना : पुलिस जिला खन्ना के गांव जैपुरा में एक व्यक्ति लहसुन की आड़ में पोस्त की खेती कर रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके से 7 किलो पोस्त के पौधे बरामद किए हैं।

आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह निवासी जैपुरा के तौर पर हुई। इसके खिलाफ थाना दोराहा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। डी.एस.पी. पायल निखिल गर्ग ने बताया कि पुलिस पार्टी कद्दों चौक में मौजूद थी तो मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि बलविंदर सिंह ने खेतों में लहसुन की फसल के साथ पोस्त के पौधे लगाए हुए हैं।

इससे भुक्की चूरा पोस्त और अफीम तैयार की जाती है। पुलिस टीम ने रेड की तो वहां पौधे लगे हुए थे। पुलिस से 40 से 45 पौधे बरामद करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। डी.एस.पी. ने बताया कि ए.एस.आई. सिकंदर राज की अगुवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसे शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह पोस्त की खेती करने के बाद क्या करता था। इसे खुद खाता था या साथ में इसे बेचता था। इस बारे में पता लगाया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!