Edited By Urmila,Updated: 29 Apr, 2024 06:34 PM
कांग्रेस हाईकमान ने आज लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की जिसमें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग को लुधियाना से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
चंडीगढ़: कांग्रेस हाईकमान ने आज लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की जिसमें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग को लुधियाना से उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस घोषणा के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी हाईकमान के लुधियाना से चुनाव लड़ने का भरोसा जताने के बाद वह एक और लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
वड़िंग ने कहा कि वह व्यक्ति, जिन्हें किसी समय पार्टी ने कभी जिम्मेदारी सौंपी थी और अपना पूरा समर्थन दिया था, उन्होंने पंजाब के दुश्मनों से हाथ मिला लिया। पहले बठिंडा में बादलों की सत्ता के खिलाफ लड़ाई थी और अब इन गद्दारों के खिलाफ है। उन्हें लुधियाना के लोगों के अटूट समर्थन का भरोसा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here