Punjab : आरोपी को पकड़ने गए ए.एस.आई. व कांस्टेबल पर हमला, वर्दी फाड़ी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Apr, 2024 11:32 PM

punjab asi went to arrest the accused attack on constable

खन्ना के समराला रोड स्थित बाजीगर बस्ती में पुलिस पार्टी से मारपीट की गई। यहां कुछ लोगों ने ए.एस.आई. और कांस्टेबल को गले से पकड़ वर्दी फाड़ दी। दोनों को घूंसे मारे गए। कांस्टेबल को धक्का मार गली में गिरा दिया गया।

खन्ना : खन्ना के समराला रोड स्थित बाजीगर बस्ती में पुलिस पार्टी से मारपीट की गई। यहां कुछ लोगों ने ए.एस.आई. और कांस्टेबल को गले से पकड़ वर्दी फाड़ दी। दोनों को घूंसे मारे गए। कांस्टेबल को धक्का मार गली में गिरा दिया गया।

पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इनमें से 2 की पहचान मुल्ख राज और रवि निवासी बाजीगर बस्ती खन्ना के तौर पर हुई। सभी आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार सिटी थाना में 30 मार्च 2024 को एक महिला की शिकायत पर शारीरिक शोषण और इटली भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में बाजीगर बस्ती के रहने वाले जीता राम और पम्मा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इस केस में आरोपियों को पकड़ने के लिए ए.एस.आई. मुखत्यार सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी बाजीगर बस्ती में गई थी। उनके साथ हवलदार परमजीत सिंह, कांस्टेबल सिमरनजीत सिंह थे। पुलिस पार्टी मुलख राज के घर के बाहर पहुंची तो वहां घर के बाहर मौजूद लोगों से पम्मा सिंह व जीता राम के घर के बारे में पूछा गया। ए.एस.आई. मुखत्यार सिंह के अनुसार जब वे आरोपियों के घर के बारे में पूछ रहे थे तो मुल्ख राज, रवि और दो अन्य लोगों ने पुलिस को गालियां देनी शुरू कर दी। रवि और एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे आगे खड़े कांस्टेबल सिमरनजीत सिंह को गले से पकड़ लिया। फिर उसके साथ धक्का मुक्की करने लगे। ए.एस.आई. के अनुसार आरोपियों ने उन्हें घूंसे मारे। सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। इस उपरांत आरोपी जान से मारने की धमकियां देते मौके से फरार हो गए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!