रेस्टोरेंट में हथियारों से लैस युवकों ने की तोड़फोड़, एक घायल

Edited By Kalash,Updated: 27 Feb, 2023 12:03 PM

armed youth vandalized the restaurant one injured

स्थानीय जी.टी.बी. मार्कीट में स्थित चाय सूटा बार रेस्टोरेंट में तेजधार हथियारों से लैस कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया

खन्ना : स्थानीय जी.टी.बी. मार्कीट में स्थित चाय सूटा बार रेस्टोरेंट में तेजधार हथियारों से लैस कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने तोड़फोड़ करते हुए मुलाजिमों को बुरी तरह से पीटा। युवकों के हमले में जहां मुलाजिमों को गंभीर चोट आई, वहीं गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो गया है। ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह ने बताया कि हमले में घायल हुए शिव कुमार का बयान लेकर करवाई की जा रही है। घायल मुलाजिम शिव कुमार को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

घायल हुए शिव कुमार ने बताया कि शनिवार रात कुछ युवक दुकान पर आए थे, जिन्होंने बहसबाजी करते हुए थप्पड़ मारे जिसकी पुलिस को शिकायत कर दी थी। जब वे वापस दुकान पर आए तो कारों में सवार होकर आए और युवकों ने दोबारा हमला बोल दिया। दुकान के अंदर घुसे युवकों ने पहले मुलाजिमों से मारपीट की फिर जमकर तोड़फोड़ की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!