चाइनीज डोर की चपेट में आने से 4 व छत से गिरकर 2 घायल

Edited By swetha,Updated: 30 Jan, 2020 10:03 AM

4 fell from roof and 2 injured after being hit by chinese door

चाइना डोर के इस्तेमाल को लेकर खन्ना पुलिस के सख्ती और चौकसी के दावों की हवा निकलती दिखी। बसंत पंचमी के दिन शहर भर में चाइना डोर का इस्तेमाल खुलेआम हुआ।

खन्ना: चाइना डोर के इस्तेमाल को लेकर खन्ना पुलिस के सख्ती और चौकसी के दावों की हवा निकलती दिखी। बसंत पंचमी के दिन शहर भर में चाइना डोर का इस्तेमाल खुलेआम हुआ। पुलिस टीमें घरों में चल रहे डी.जे. बंद करवाती ही नजर आईं, लेकिन चाइना डोर उड़ाने व बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बसंत पंचमी के दिन चाइना डोर की चपेट में आने से 3 लोग घायल हो गए। इसके अलावा एक युवक पतंग उड़ाते वक्त छत से गिरकर घायल हो गया। 

पहले हादसे में खन्ना के गौशाला रोड निवासी सुखविंद्र सिंह चपेट में आ गया। सुखविंद्र सिंह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी चाइना डोर से उड़ रही पतंग उसके पास से गुजरी जो उसकी नाक कट गई। डोर के छूते ही वह लहुलुहान हो गया। दूसरे मामले में मार्कफैड के सामने फ्लाईओवर पर बाइक से जा रहे प्रदीप सिंह का चेहरे पर भी चाइना डोर की वजह से कट लग गया। प्रदीप सिंह अपनी बहन व उसके 2 बच्चों के साथ लुधियाना से डेरा बस्सी मोटरसाइकिल पर जा रहा था। खन्ना पहुंचने पर वह चाइना डोर की चपेट में आ गया, हादसे में उसकी बहन व उसके बेटे बाल बाल बच गए। 

तीसरे मामले में फतेह सिंह निवासी भगत सिंह कॉलोनी को चाइना डोर ने अपना शिकार बनाया। उसका अंगूठा बुरी तरह से डोर से कट गया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चौथे मामले में बाजीगर बस्ती निवासी राजकुमार राजू (29) पतंग उड़ाते वक्त छत से गिर गया। उसे काफी चोटें आईं। उसे खन्ना सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इसके अलावा समराला माडल टाऊन इलाके में पुल पर चाइना डोर की चपेट में बाइक सवार आ गया। हादसे में वह घायल हो गया। पुलिस को इतनी मशक्कत के बाद भी चाइना डोर से पतंग उड़ाने वाला कोई नहीं मिला। 
 

 वहीं बीजा हाईवे पर बाइक सवार व्यक्ति की नाक कट जाने की सूचना मिली है। कांच जैसी तीखी चाइना की डोर ने मिनटों में ओंकार सिंह को लहूलुहान कर दिया। घायल ओंकार सिंह लुधियाना से फतेहगढ़ साहिब माथा टेकने जा रहा था, जिस दौरान उसके साथ यह हादसा घटा।मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं, जब चाइना डोर के कारण किसी को नुक्सान हुआ हो। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिस कारण इस डोर पर बैन लगाया गया है।

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!