पुलिस की कार्रवाई, नशीले पाऊडर सहित 2 नशा तस्कर किए काबू

Edited By Kalash,Updated: 28 Sep, 2022 12:26 PM

2 drug smugglers arrested with intoxicant powder

पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के अधीन आज 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पूछताछ

खन्ना : पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के अधीन आज 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। 

जानकारी देते हुए आई.ओ. अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी जब शकी पुरुषों की तलाश में टी प्वाइंट बरमालीपुर रोड पर मौजूद थी तो एक मोटरसाइकिल पर 2 नौजवान जोकि गांव घुड़ानी से पायल की तरफ जा रहे थे आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब रोककर दोनों की तलाशी ली तो दोनों के पास से पुलिस को 15 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों कथित आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को इस कांड में कई और खुलासे होने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!