कारों की टक्कर में 13 वर्षीय बच्चे की मौत, 2 गंभीर घायल

Edited By Vatika,Updated: 15 May, 2020 03:33 PM

13 year old youth dies in a car collision

खन्ना के अधीन पड़ते गांव ईसड़ के नजदीक हुए सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई​​​​​​​ जबकि 2 व्यक्ति घायल हो गए।

खन्ना: खन्ना के अधीन पड़ते गांव ईसड़ के नजदीक हुए सड़क हादसे में  13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि 2 व्यक्ति घायल हो गए। जिनको चौकी इंचार्ज ईसडू सुखविंदरपाल सिंह ने मौके पर पहुंचते हुए उपचार के लिए एंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी अनुसार गांवलसोई निवासी किरनप्रीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह, गुरसंगत सिंह पुत्र करतार सिंह तथा गुरमन सिंह पुत्र किरनप्रीत सिंह जोकि मारुति कार के द्वारा खन्ना की ओर आ रहे थे, और सामने से आ रही कार जिसको सुखविंदर सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी गांव रेलों (बसी पठाना) चला रहा था, के साथ आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई। हादसे के दौरान मारुति कार में सवार 3 व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गए। जिनमें से करीब 13 वर्षीय गुरमन सिंह पुत्र किरनप्रीत सिंह जोकि गंभीर रूप से घायल था, की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि बाकी दोनों घायलों को आगे रैफर कर दिया गया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!