कार और स्कूटी की टक्कर, चालक की मौत

Edited By swetha,Updated: 12 Feb, 2020 09:56 AM

1 died in accident

शहर से गुजरते लुधियाना-बठिंडा राज्य मार्ग पर स्थित गांव ददाहुर में एक स्कूटी और गाड़ी की टक्कर हो गई।

रायकोट(भल्ला): शहर से गुजरते लुधियाना-बठिंडा राज्य मार्ग पर स्थित गांव ददाहुर में एक स्कूटी और गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर में स्कूटी स्वार बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो गई व एक व्यक्ति जख्मी हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह (65) पुत्र मल सिंह वासी गांव साहिबाजपुरा स्कूटी पर स्वार होकर रायकोट से मल्लकलां को जा रहा था।

जब वह गांव ददाहुर नजदीक पैट्रोल पंप के करीब पहुंचा तो पीछे की तरफ से तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस टक्कर से स्कूटी चालक सुरजीत सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कार चालक विजय कुमार पुत्र मंगत राम वासी जांगपुर जो सुनाम को जा रहा था जख्मी हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी जलालदीवाल के इंचार्ज सुरेंद्र सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया गया और मृतक सुरजीत सिंह की लास को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल गुरुसर सुधार भेज दिया गया और हादसाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!