Edited By Updated: 11 Oct, 2015 12:24 PM
थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने थाना सिटी के नजदीक एक कूड़े की ट्राली में अज्ञात व्यक्ति द्वारा फैंका गया नवजन्मे बच्चे का भ्रूण बरामद किया है।
कपूरथला (भूषण, मल्होत्रा): थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने थाना सिटी के नजदीक एक कूड़े की ट्राली में अज्ञात व्यक्ति द्वारा फैंका गया नवजन्मे बच्चे का भ्रूण बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक थाना सिटी कपूरथला के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर नरिंद्र सिंह औजला को सूचना मिली थी कि थाना सिटी की इमारत के पास कूड़े की ट्राली में कूड़ा फैंक रहे सफाई सेवकों ने ट्राली में एक नवजन्मे बच्चे का भ्रूण देखा है। एस.एच.ओ. सिटी पुलिस टीम को साथ लेकर जब मौके पर पहुंचे।
भ्रूण जांच के बाद पाया गया कि बच्चा लड़का था। जांच में जुटी पुलिस टीम का मानना है कि निश्चित तौर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे के भ्रूण को शुक्रवार की देर रात कूड़े के ढेर में फैंक दिया हो।