कपूरथला में नकली सीमैंट बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी

Edited By swetha,Updated: 15 Jul, 2019 10:24 AM

fake cement factory

हलका धर्मकोट में पड़ते सतलुज दरिया में एकदम बढ़े पानी के स्तर के कारण इसके बिल्कुल किनारे बसा गांव संघेड़ा पूरी तरह से पानी से घिर गया है, जबकि इसके साथ ही दरिया के पानी ने मदारपुरा, बोघेवाला व मेलक कंगा के किसानों की फसलों का भी बड़े स्तर पर...

कपूरथला(भूषण): पुलिस ने नाकाबंदी दौरान संैकड़ों बोरियां नकली सीमैंट तथा सीमैंट बनाने के लिए काम आने वाली मशीनरी बरामद कर नकली सीमैंट तैयार करने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं फैक्टरी का मालिक, उसका साथी व कैंटर चालक फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है।

डी.एस.पी. सब-डिवीजन हरिंद्र सिंह गिल ने बताया कि थाना सिटी कपूरथला के एस.एच.ओ.  परमजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ मस्जिद चौक के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी, इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि हरकिरत सिंह पुत्र फतेह सिंह निवासी नरोत्तम विहार कपूरथला तथा चरनजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी ने हरजिंद्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी औजला जोगी से रजापुर रोड पर जाते रास्ते में एक गोदामनुमा हवेली किराए पर ली हुई है, यहां पर वे अपने नौकर शिव कुमार निवासी उत्तर प्रदेश, राजू पुत्र बहादुर निवासी उत्तर प्रदेश, मयकर पुत्र अनूप सिंह उत्तर प्रदेश, आत्मा राम कंदई निवासी गद्वारापुरी, परमजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव सैदो भुलाणा से नकली ए.सी.सी. तथा अंबूजा सीमैंट तैयार करवाते हैं तथा आज भी आरोपी नकली ए.सी.सी. व अंबूजा सीमैंट कैंटर पर लाद कर शहर की ओर आ रहे हैं। 

इस सूचना पर सिटी पुलिस ने औजला फाटक पर नाकाबंदी कर दी जब उक्त कैंटर को रूकने का इशारा किया तो कैंटर चालक परमजीत सिंह गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। इस दौरान गाड़ी के क्लीनर आत्मा राम को काबू कर लिया गया, जिसकी निशानदेही पर  कैंटर से नकली ए.सी.सी. सीमैंट के कुल 100 बोरे बरामद हुए। इस दौरान पुलिस ने गांव औजला में चल रही नकली सीमैंट तैयार करने वाली फैक्टरी तथा गोदाम में छापामारी कर शिव कुमार, राजू तथा मयकर सिंह को नकली ए.सी.सी. तथा अंबूजा सीमैंट तैयार  करते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की छापामारी दौरान  फैक्टरी का संचालक हरकिरत सिंह उर्फ बाबा, चरनजीत सिंह उर्फ सोनू तथा परमजीत सिंह फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है।  

ये हुई बरामदगी 
गिरफ्तार आरोपियों से कुल 401 बोरी नकली सीमैंट मार्का ए.सी.सी., 40 बोरे 43 ग्रेड ओ.पी.सी. सीमैंट तथा 300 बोरी काली राख, एक कंैटर, एक इलैक्ट्रोनिक कंडा मार्का गोल्ड फेस, प्लास्टिक के बड़े 10 कीप, 10 बड़े जग प्लास्टिक, बोरों की सिलाई करने वाली मशीन, सिलाई धागा 40 रोल, 156 बोरे खाली बारदाना ए.सी.सी.-अंबूजा बरामद हुए। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!