नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 05 Dec, 2022 11:35 AM

allegations of kidnapping of minor girl case registered

शहर की पॉश कॉलोनी न्यू मॉडल टाउन में स्थित एक घर में घरेलू कामकाज करने वाली नाबालिग लड़की

फगवाड़ा (जलोटा): शहर की पॉश कॉलोनी न्यू मॉडल टाउन में स्थित एक घर में घरेलू कामकाज करने वाली नाबालिग लड़की के गहन रहस्यमय हालात में गायब हो जाने की सनसनीखेज सूचना मिली है। लड़की की मां की शिकायत पर थाना सिटी की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को शंका जताई है कि उसकी लड़की ने दावा किया है कि अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!