जम्मू पुलिस ने गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम की, 38 गोवंश छुड़ाए; ट्रक जब्त

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Oct, 2026 12:18 AM

jammu police foils attempt to smuggle cattle rescues 38 cows

जम्मू पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगरोटा के बान टोल पर तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान पुलिस ने 38 गोवंश को छुड़ाया और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया।

जम्मू : जम्मू पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगरोटा के बान टोल पर तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान पुलिस ने 38 गोवंश को छुड़ाया और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार, नाके पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नंबर JK21A-8257 वाले ट्रक को रोका। जांच में ट्रक के अंदर 38 गोवंश पाए गए। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी 38 गोवंश को सुरक्षित छुड़ाकर ट्रक को जब्त कर लिया।

मामले में पुलिस थाना नगरोटा में FIR नंबर 244/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जम्मू पुलिस ने दोहराया कि गोवंश तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!