Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Mar, 2026 07:33 PM

टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ मंदिर में नतमस्तक हुए और माता रानी का आशीर्वाद लिया। बताया जा रहा है कि क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने वर्ल्ड कप जीत के...
जम्मू : टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ मंदिर में नतमस्तक हुए और माता रानी का आशीर्वाद लिया। बताया जा रहा है कि क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने वर्ल्ड कप जीत के बाद मां वैष्णो देवी के चरणों में शीश झुकाने की मनौती पूरी की। जैसे ही उनके मंदिर पहुंचने की खबर फैली, वहां मौजूद श्रद्धालुओं और फैंस की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी।
अभिषेक शर्मा की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है और लाखों लोग उनके खेल के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व को भी पसंद करते हैं। मंदिर परिसर में कई फैंस ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान क्रिकेटर ने माता रानी के दरबार में देश की खुशहाली और आगे भी भारतीय टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की।
