शोपियां में 20 मिनट की ओलावृष्टि बनी आफत, सेब के फूल तबाह, बढ़ी मुश्किलें

Edited By Vatika,Updated: 07 Apr, 2026 11:09 AM

20 minute hailstorm turns into a calamity in shopian

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में अचानक हुई तेज ओलावृष्टि ने सेब बागानों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

श्रीनगर (मीर आफताब): दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में अचानक हुई तेज ओलावृष्टि ने सेब बागानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। यह ओलावृष्टि ऐसे समय हुई जब पेड़ों पर फूल खिलने का अहम दौर चल रहा था, जिससे बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

बागों में 90 प्रतिशत तक नष्ट हो चुके फूल 
जानकारी के अनुसार, करीब 20 मिनट तक चली इस ओलावृष्टि ने फीरीपोरा, मांडुजन, पुडसू, सैदपोरा, आदिजन, कांजीउलर और निहामा जैसे कई गांवों को प्रभावित किया। ओलों की मार से नाज़ुक फूल झड़ गए, जिससे इस साल की फसल पर गंभीर असर पड़ने का अंदेशा है। स्थानीय बागवानों का कहना है कि यह समय फसल के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी दौरान फूलों से फल बनने की प्रक्रिया शुरू होती है। ऐसे में फूलों का गिरना सीधे तौर पर उत्पादन में भारी कमी का संकेत है। कई बागवानों ने दावा किया है कि उनके बागों में 90 प्रतिशत तक फूल नष्ट हो चुके हैं।

प्राकृतिक मार से किसानों की बढ़ी मुश्किलें
बागवानी विशेषज्ञों के मुताबिक, इस चरण में हुआ नुकसान बाद में सुधर पाना मुश्किल होता है, भले ही आगे मौसम अनुकूल क्यों न हो जाए।इसी के चलते बागवानों ने प्रशासन और बागवानी विभाग से प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे कराने और नुकसान की भरपाई के लिए मुआवज़ा देने की मांग की है। लगातार बदलते मौसम और बढ़ती लागत के बीच इस तरह की प्राकृतिक मार ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!