गोल्डन टैम्पल एक्सप्रैस की चपेट में आए युवक की मौत

Edited By swetha,Updated: 12 Sep, 2019 09:02 AM

youth dies in the grip of golden temple express

हमीरा-करतारपुर के बीच अमृतसर से आ रही गोल्डन टैम्पल एक्सप्रैस (12904) की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जालंधर(गुलशन):हमीरा-करतारपुर के बीच अमृतसर से आ रही गोल्डन टैम्पल एक्सप्रैस (12904) की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जी.आर.पी. के ए.एस.आई. दिलीप चंद ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हुई है, इसलिए शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!