Edited By Mohit,Updated: 05 Apr, 2020 06:34 PM

थाना लांबड़ा के गांव निझ्झरां में बीती रात एक दलित महिला का कत्ल करने का मामला सामने आया है।
जालंधरः थाना लांबड़ा के गांव निझ्झरां में बीती रात एक दलित महिला का कत्ल करने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान सीता पत्नी लुभाया के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. रमनदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरु की।

जानकारी अनुसार पशुओं को खेतों में चारा डालने के लिए गई मृतक महिला वापिस घर नहीं आई। रात को गांव में इस संबंधी अनाउंसमेंट भी की गई। पारिवारिक सदस्यों और गांव वासियों ने पूरी रात उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिली। आज सुबह 8 बजे गांव के बाहर एक मोटर पर उसकी लाश मिली। इसके अलावा यह भी सुनने को मिल रहा है कि उक्त महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई।