पटाखों से भरा ट्रक पकड़ा, जांच के बाद छोड़ा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Sep, 2019 11:19 AM

truck caught with firecrackers

स्थानीय पटेल चौक के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब सड़क के पास खड़े एक ट्रक को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस उक्त ट्रक को थाने ले आई।

जालंधर(स.ह.): स्थानीय पटेल चौक के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब सड़क के पास खड़े एक ट्रक को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस उक्त ट्रक को थाने ले आई। 

जानकारी के मुताबिक थाना नं. 2 की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटेल चौक के पास एक ट्रक में पटाखों का जखीरा है जिसकी रिहायशी क्षेत्र में सप्लाई हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। थाना नं. 2 के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की तो पता चला कि उक्त ट्रक में पटाखे हिमाचल जाने हैं जिनके सभी दस्तावेज ट्रक मालिक ने दिखा दिए। उसके बाद पुलिस ने ट्रक को छोड़ दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!