ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने टक्कर मार कर गुरु नानक पुरा रेलवे फाटक का पोल तोड़ा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Oct, 2019 10:14 AM

tractor trolley driver collided with guru nanak pura railway gate

आर.पी.एफ. ने किया केस दर्ज

जालंधर(स.ह.): एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने जल्दबाजी के चक्कर में गुरु नानक पुरा फाटक को टक्कर मार दी जिससे फाटक का एक पोल टूट गया। जानकारी के मुताबिक जनसेवा एक्सप्रैस (अप) आने के समय गेटमैन फाटक बंद कर रहा था। इसी दौरान बाईपास की ओर से एक ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। फाटक बंद होता देखकर उसने जल्दबाजी में फाटक क्रॉस करने की कोशिश की। एक पोल से तो वह निकल गया लेकिन दूसरे पोल के साथ ट्रैक्टर टकरा गया। टक्कर से फाटक का पोल टूट गया। गेटमैन ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक को वहीं रोक लिया और रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी।  
PunjabKesari, Tractor-trolley driver collided with Guru Nanak Pura railway gate
सूचना मिलते ही आर.पी.एफ. के ए.एस.आई. अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक जसपाल पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव चिट्टी लंबा को गिरफ्तार कर लिया। आर.पी.एफ. के ए.एस.आई. अनिल कुमार ने कहा कि जसपाल के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ फाटक का पोल टूटने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। गेटमैन द्वारा जंजीर लगाकर मैनुअल तरीके से ट्रेनों को निकाला गया।
PunjabKesari, Tractor-trolley driver collided with Guru Nanak Pura railway gate

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!