चूरा-पोस्त सप्लाई करने वाला तस्कर काबू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Oct, 2019 08:46 AM

smuggler arrested

बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने 3 किलो चूरा-पोस्त के साथ तस्कर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को उस समय दबोचा, जब वह बस स्टैंड इलाके में डिलीवरी देने के लिए आया था।

जालंधर(मृदुल): बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने 3 किलो चूरा-पोस्त के साथ तस्कर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को उस समय दबोचा, जब वह बस स्टैंड इलाके में डिलीवरी देने के लिए आया था। मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

चौकी इंचार्ज मदन सिंह ने बताया कि उन्हें इनपुट मिली थी कि बस स्टैंड इलाके में रात को भुक्की सप्लाई होती है। इस कारण पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। आरोपी जब भुक्की देने के लिए आया तो नाकाबंदी देखकर भागने लगा पर पुलिस पार्टी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मुकेश कुमार उर्फ सोनू निवासी कपूरथला के रूप में हुई है, जो फिलहाल लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर में रहता है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!