नशे का अधिक सेवन करने से साधु की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 08 Jul, 2020 03:52 PM

sadhu dies due to excessive consumption

गांव नाहल के डेरा बाबा अमरनाथ में एक 67 वर्षीय साधु नाथ महिंद्रा गिरी पुत्र एकरमन गिरी ...

लोहियां खास(राजपूत): गांव नाहल के डेरा बाबा अमरनाथ में एक 67 वर्षीय साधु नाथ महिंद्रा गिरी पुत्र एकरमन गिरी निवासी शिव शंकर मंदिर करनाल हरियाणा की ज्यादा नशा करने से मृत्यु हो गई। मृतक व्यक्ति ने कल रात डेरे में भांग और अन्य नशे  का अधिक सेवन कर लिया था, जिसका पता रात 11 बजे अन्य सेवादारों के देखने पर चला। 

वहीं थाना पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। मौके पर शाहकोट के डी.एस.पी. वरिंदर पाल सिंह भी पहुंचे थे। नाथ की मित्र्यु को लेकर चल रही अन्य चर्चाओं को डेरे के गद्दी नशीन महंत बाबा बलवंत नाथ और लोहियां के थाना प्रभारी ने सिरे से खारिज किया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!