न्यू देओल नगर में चोरों ने पहले खाना खाया, फिर माल चुराया

Edited By swetha,Updated: 21 Aug, 2019 09:44 AM

robbery case

थाना भार्गव कैंप के अधीन पड़ते न्यू देओल नगर में बेखौफ चोरों ने एक घर के भीतर दाखिल होकर पहले खाना खाया, फिर उसी घर से कैश व सोने के गहने व अन्य माल चुराया। घ

जालंधर(शौरी): थाना भार्गव कैंप के अधीन पड़ते न्यू देओल नगर में बेखौफ चोरों ने एक घर के भीतर दाखिल होकर पहले खाना खाया, फिर उसी घर से कैश व सोने के गहने व अन्य माल चुराया। घटना का खुलासा बीती रात उस समय हुआ जब मकान मालिक अपने घर आया व ताले टूटे हुए व अलमारी खुली देखी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित रोहित बग्गा पुत्र विजय कुमार निवासी 59-ए न्यू देओल नगर ने बताया कि उसके भांजे का जन्मदिन था और बीते रविवार की रात को वह 66 फुटी रोड पर समारोह में परिवार सहित चला गया। रात अधिक होने पर उन्होंने वहीं रुकना उचित समझा। बीती रात वे घर वापस लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला लगा था व भीतर लॉबी के कमरे का ताला टूटा पड़ा था, भीतर जाकर देखने पर पता चला कि अलमारी के ताले भी टूटे थे और घर में पड़े करीब 60 हजार रुपए व डेढ़ लाख का सोना चोरी हो चुका था। रोहित ने बताया कि चोर घर के पिछले खाली प्लांट से भीतर दाखिल हुए और एक कटोरी व 2 चम्मच भी वाश बेसिन में रखे थे, लग रहा था कि जैसे उन्होंने चोरी करने से पहले खाना खाया था, लेकिन कटोरी व चम्मच उनके घर के नहीं थे। वहीं इलाका निवासियों का कहना है कि चोर देओल नगर में चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे है, पुलिस को खास तौर पर रात को पी.सी.आर. की गश्त बढ़ाने के साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ करनी चाहिए, ताकि चोरी की वारदातों में कमी आ सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!