चोर बेखौफ : दुकान के ताले काट कर चोरी करने का प्रयास विफल

Edited By swetha,Updated: 18 Jul, 2019 10:33 AM

robbery case

बेखौफ चोरों ने भीड़-भाड़ वाले इलाके रेलवे रोड पर एक सैनीटरी की दुकान के औजारों से ताले काट कर चोरी करने का असफल प्रयास किया। दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में चोर कैद हो गए, जिसमें 2 युवक आराम से ताले तोडऩे का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं।...

जालंधर(रमन):बेखौफ चोरों ने भीड़-भाड़ वाले इलाके रेलवे रोड पर एक सैनीटरी की दुकान के औजारों से ताले काट कर चोरी करने का असफल प्रयास किया। दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में चोर कैद हो गए, जिसमें 2 युवक आराम से ताले तोडऩे का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं कैमरे पर नजर जाते ही उन्होंने कैमरे की तारें काट दीं।

हरजोत इंटरप्राइजिज के मालिक ङ्क्षडपी भाटिया ने बताया कि उनकी सैनीटरी की दुकान है। वह रात को दुकान बंद कर चले गए थे। जैसे ही सुबह ताला खोलने लगे तो ताले पर निशान पड़े हुए थे। जैसे-तैसे उन्होंने ताला खोला और दुकान के अंदर दाखिल होकर देखा तो सारा सामान ठीक था। इसके बाद जैसे ही उन्होंने रात की सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक की तो देखा कि यह घटना रात 2 बजे की है और 2 युवक औजारों से ताला तोडऩे का प्रयास करते हैं, मगर जैसे ही उनकी नजर कैमरे पर पड़ती है तो वे मुंह पर रूमाल बांध लेते हैं और फिर कैमरे की तारें काट देते हैं।

उक्त सारी घटना सी.सी.टी.वी. फुटेज में कैद हो गई है। दुकानदार ने घटना की जानकारी साइकिल व्यापारी प्रधान मुकेश चावला को दी, जिन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए थाना नं.-3 की पुलिस को सूचित किया। वहीं मौके पर पहुंची थाना नं.-3 की पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक की। उक्त घटना से सारे इलाके के दुकानदारों में रोष है। उन्होंने थाना नं.-3 के प्रभारी व पुलिस कमिश्नर से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। थाना-3 की पुलिस ने बताया कि पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज में कैद दोनों लड़कों की पहचान कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!