सिख जत्थेबंदियों ने निकाला रोष मार्च, केंद्र खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Edited By Mohit,Updated: 13 Jan, 2021 08:43 PM

protest against agriculture law

सिख जत्थेबंदियों और किसानी के साथ संबंध रखने वाली जत्थेबंदियों ने भाजपा सरकार द्वारा..........

जालंधर (चावला): सिख जत्थेबंदियों और किसानी के साथ संबंध रखने वाली जत्थेबंदियों ने भाजपा सरकार द्वारा तैयार किए किसान विरोधी कानूनों की कापियां कंपनी बाग चौक में जलाकर लोहड़ी मनाई और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जत्थेबंदियों द्वारा भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल और सुरजीत जियानी की फ्लेक्सें जलाकर मुजाहरा भी किया गया। 

आज सिख जत्थेबंदियों द्वारा उलीके प्रोग्राम के तहत दोपहर सबसे पहले सिख तालमेल कमेटी के आफिस पुली अली मोहल्ला से सिख तालमेल कमेटी, आवाज ए कौम, जट्ट सिख एसोसिएशन, फिरके ए हौंद, पंजाब यूथ आर्गनेशन, धार्मिक जत्थेबंदियों के कारकूनों ने केंद्र सरकार खिलाफ कंपनी बाग चौक तक रोष मार्च किया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!