राष्ट्रपति ने पत्र लिखकर सांसद हंसराज हंस की माता के निधन पर दुख प्रकट किया

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Dec, 2019 10:57 AM

president writes letter to mp hansraj hans

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व रक्षा मंत्री समेत केन्द्रीय कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने भी फोन पर की बात

जालंधर(महेश): राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्र के जरिए नई दिल्ली से भाजपा के सांसद व राज गायक पद्मश्री हंसराज हंस की माता अजीत कौर धर्मपत्नी स्व. अर्जुन सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि वह समूह परिवार के साथ अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हैं। ईश्वर समूह परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

इसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केन्द्रीय कैबिनेट के सभी मंत्रियों द्वारा भी हंसराज हंस से फोन पर बात करते हुए उनकी माता के निधन पर दुख प्रकट किया गया। इसके अलावा देश भर से धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक नेतागण तथा हिंदुस्तान के मशहूर गायक व अभिनेता समेत अनेक प्रमुख शख्सियतें सांसद हंसराज के लिंक रोड पर स्थित निवास स्थान पर जाकर दुख प्रकट कर रही हैं। माता अजीत कौर जी निमित्त श्रद्धांजलि समारोह 15 दिसम्बर को 1 से 2 बजे तक देश भगत यादगार हाल जालंधर में होगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!