नारी शक्ति जागरूकता अभियान के तहत कार व स्कूटर रैली 15 को, पोस्टर रिलीज

Edited By swetha,Updated: 10 Dec, 2019 11:35 AM

poster released nari shakti awareness campaign

नारी शक्ति जागरूकता अभियान के तहत कार व स्कूटर रैली का आयोजन 15 दिसम्बर को इवैंट कम्पनी ‘ममाप्लीज’ द्वारा किया जा रहा

जालंधर(धवन): नारी शक्ति जागरूकता अभियान के तहत कार व स्कूटर रैली का आयोजन 15 दिसम्बर को इवैंट कम्पनी ‘ममाप्लीज’ द्वारा किया जा रहा है, जो जालंधर जिमखाना क्लब से दोपहर 12 बजे शुरू होगी व यह रैली मॉडल टाऊन मार्कीट, अर्बन एस्टेट, बी.एम.सी. चौक से होते हुए क्लब में समाप्त होगी। रैली का पोस्टर आज यहां श्री अविनाश चोपड़ा द्वारा रिलीज किया गया। कार व स्कूटर रैली के बारे में और जानकारी देते हुए ममाप्लीज की एम.डी. सीमा जग्गी ने बताया कि यह रैली नारी में छिपी शक्ति को उजागर करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में महिलाओं के ऊपर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए कार रैली निकाल कर समाज के अंदर जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। सीमा जग्गी ने कहा कि कार रैली की मार्फत लोगों को यह संदेश दिया जाएगा कि वे नारी को कमजोर न समझें। नारी में अथाह शक्ति छिपी हुई है। उसे बाहर लाने की केवल जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि इस तरह का अनूठा प्रयास पंजाब में पहली बार किसी संस्था द्वारा किया जा रहा है। इवैंट कम्पनी द्वारा यद्यपि ऐसे प्रयास पहले भी अन्य किए जाते हैं, परन्तु अब जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं कुछ समय में बढ़ी हैं, उसे देखते हुए इस कार रैली का महत्व और भी बढ़ गया है। रैली का मुख्य मुद्दा महिलाओं में छिपी शक्ति को उजागर करना है परन्तु इसके साथ साथ महिलाओं में बढ़ रही बीमारियों जैसे स्तन कैंसर के बारे में भी महिलाओं को जागरूक करना है व उन्हें आत्म सुरक्षा के उपायों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान आत्म सुरक्षा को लेकर डैमो भी दिया जाएगा। रैली में सभी भाग लेने वाली महिलाओं को एच.पी.सी.एल. की तरफ से फ्री पैट्रोल व डीजल के कूपन दिए जाएंगे। रैली में मुख्यातिथि पंजाब की महिला व बाल कल्याण मंत्री अरुणा चौधरी होंगी। कार रैली में महिलाओं के लिए  नकद इनाम रखे गए हैं, जिसमें पहला ईनाम 20 हजार रुपए, दूसरा 10 हजार रुपए व तीसरा ईनाम 5 हजार रुपए रखा गया है। रैली में शामिल होने वाले अतिथियों में मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. संदीप बराड़, रश्मि मित्तल (लवली यूनिवॢसटी), श्रीमती श्रुति शुक्ला (धर्म पत्नी आई.जी. अॢपत शुक्ला), डी.सी. वरिन्द्र शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती प्रवीन शर्मा, ऊमा बेरी (पार्षद), पार्षद हरशरण कौर हैप्पी, सुनीता रिंकू (पार्षद) आदि शामिल होंगे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!