स्पेयर पार्ट्स कारोबारी बस स्टैंड से हैरोइन के साथ पकड़ा

Edited By swetha,Updated: 20 Jun, 2019 08:45 AM

police arrest 1 with heroin

बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी को हैरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक नशा करने के साथ-साथ बेचने का काम भी करता है। पुलिस ने केस दर्ज करके कारोबारी से पूछताछ शुरू कर दी है।

जालंधर(वरुण): बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी को हैरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक नशा करने के साथ-साथ बेचने का काम भी करता है। पुलिस ने केस दर्ज करके कारोबारी से पूछताछ शुरू कर दी है। 

बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज मदन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के पास गुप्त सूचना पर छापामारी की थी। इस दौरान वहां खड़े युवक की तलाशी लेने पर उससे 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने खुद का नाम साहिल बेदी पुत्र अमरजीत बेदी निवासी शंकर गार्डन कालोनी बताया।  इंचार्ज मदन सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति से साहिल हैरोइन खरीद कर लाया था उसकी तलाश भी की जा रही है। साहिल अपने पिता के साथ ही गाडिय़ों के स्पेयर पार्ट्स का काम करता है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!