दिल्ली में सिखों के साथ दरिंदगी पर चुप क्यों हैं हरसिमरत : निमीषा

Edited By Vatika,Updated: 19 Jun, 2019 12:16 PM

nimisha mehta speak against harsimrat

दिल्ली पुलिस द्वारा एक सिख व्यक्ति और उसके बेटे को बीच सड़क पीटने की ङ्क्षनदा करते हुए पंजाब कांग्रेस की नेता निमीषा मेहता ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल पर तीखा हमला किया है।

जालन्धर: दिल्ली पुलिस द्वारा एक सिख व्यक्ति और उसके बेटे को बीच सड़क पीटने की ङ्क्षनदा करते हुए पंजाब कांग्रेस की नेता निमीषा मेहता ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल पर तीखा हमला किया है। 

निमीषा ने हरसिमरत से सवाल करते हुए कहा कि  पूरा हिंदुस्तान जानता है कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन कार्य करती है और दिल्ली पुलिस के हर अ‘छे-बुरे कार्य की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की है। पर घटना के 2 दिन बाद भी हरसिमरत कौर बादल ने इस संबंधी अपना मुंह नहीं खोला। हरसिमरत वैसे तो खुद को सिखों की हमदर्द बताती हैं और वोटों के लिए पंथक राजनीति का सहारा लेती हैं लेकिन इस शर्मनाक घटना पर उनकी चुप्पी जनता को यह बताने के लिए काफी है कि वह सिखों की कितनी बड़ी हमदर्द हैं। 

उन्होंने कहा कि हरसिमरत अपनी कुर्सी की खातिर  अपनी जुबान पर ताला लगाकर बैठी हैं। लेकिन यदि केंद्र सरकार ने इस मामले में इंसाफ न किया तो पंजाबी चुप नहीं बैठेंगे क्योंकि पंजाबियों ने  ही देश की खातिर बलिदान दिए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!