श्री विजय चोपड़ा ने किया अविनाश राय खन्ना की पुस्तक का विमोचन

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Nov, 2020 10:07 AM

mr vijay chopra released the book of avinash rai khanna

इस अवसर पर खन्ना ने बताया कि उन्होंने इन तीन वर्षों में रैडक्रॉस सोसायटी के साथ जुड़कर न केवल सेवा की बल्कि.....

जालंधर(वीरेंद्र शर्मा): इंडियन रैडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना द्वारा लिखी गई नई किताब ‘माई 3 यीअर्ज एज वाइस चेयरमैन ऑफ इंडियन रैडक्रास सोसायटी’ का विमोचन गत दिवस पंजाब केसरी समूह के मुख्य सम्पादक श्री विजय चोपड़ा ने किया।

इस अवसर पर खन्ना ने बताया कि उन्होंने इन तीन वर्षों में रैडक्रॉस सोसायटी के साथ जुड़कर न केवल सेवा की बल्कि इस पथ पर चलते हुए बहुत कुछ सीखा तथा जाना भी। उन्होंने बताया कि इन 3 वर्षों में उन्होंने जो कुछ सीखा, उसे वह उन सब लोगों के साथ बांटना चाहते हैं, जो मानवता की सेवा कर रहे हैं, करना चाहते हैं अथवा करने की क्षमता रखते हैं।

खन्ना ने कहा कि जिंदगी में काम करने के अनुभव इस किताब में लिखे गए हैं ताकि सब लोग जान सकें कि समाज में किस प्रकार के कष्ट लोगों को हो रहे हैं तथा कष्ट झेल रहे लोगों की सहायता कैसे की जा सकती है। जिन लोगों के मन में करुणा है, वे सब रैडक्रॉस सोसायटी के साथ जुड़कर सच्ची सेवा कर अवश्य ही पुण्य के भागी बन सकते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!