विधायक सुशील रिंकू ने बस्ती दानिशमंदा श्मशानघाट का किया दौरा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Sep, 2019 12:15 PM

mla sushil rinku visits basti danishmanda crematorium

वैस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू ने आज बस्ती दानिशमंदा श्मशानघाट में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

जालंधर(चोपड़ा): वैस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू ने आज बस्ती दानिशमंदा श्मशानघाट में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। वर्णनीय है कि श्मशानघाट में 7 लाख रुपए की लागत से नए 6 अंतिम संस्कार करने के कुंड बनाए जा रहे हैं तथा नया लैंटर भी डाला जाएगा। 

इस दौरान विधायक रिंकू ने कहा कि अंतिम स्थान से पवित्र कोई स्थल नहीं होता। यहां के स्वरूप को बदलने के अलावा आगामी समय में और भी विकास कार्य श्मशानघाट में करवाए जाएंगे। उन्होंने पी.डब्ल्यू.डी. के एस.डी.ओ. विशाल कुमार व जे.ई. को निर्माण कार्यों को पूरी तरह संतोषजनक करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि उक्त सभी कार्य निर्धारित समय में जल्द पूरे कर दिए जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ मदन लाल जंगराल, वेद प्रकाश, स्वर्ण दास, मदन लाल कालिया, रमेश यादव लंबड़, धरमिन्द्र टिंकू व अन्य भी मौजूद थे।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!