Jalandhar में Love Marriage करवाकर बुरा फंसा Couple , "मां" ने तो हद ही कर दी पार...

Edited By Vatika,Updated: 15 Sep, 2023 12:45 PM

love marriage jalandhar shocking incidence

बेटी की लव मैरिज से नाराज परिवार ने दामाद से की मारपीट, घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में हुई कैद

जालंधर: पुलिस डिवीजन नंबर 8 अधीन आते दयाल नगर में रहने वाले एक परिवार पर बेटे के ससुराल पक्ष ने हमला कर घायल कर दिया। यह सारा मामला लव मैरिज का बताया जा रहा है।

PunjabKesari

वहीं मारपीट में घायल हुए पति को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची सुधा (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह हरदयाल नगर की ही रहने वाली है और एक महीना पहले ही उसने अपनी मर्जी से युवक से लव मैरिज की थी। उसने बताया कि उसकी सौतेली मां उस पर और उसके पति पर हमला करवा रही है। लड़की ने आरोप लगाया कि उसकी सौतेली मां उसकी शादी किसी नशेड़ी से करवाना चाहती थी जो लड़की को मंजूर नहीं था, जिसके चलते लड़की ने अपनी पसंद का जीवन साथी चुन कर उससे शादी कर ली थी। इसी बात से गुस्साई लड़की की सौतेली मां ने उसकी शादी तुड़वाने की ठान ली।

PunjabKesari

लड़की ने आरोप लगाया की पहले भी उसकी सौतेली मां द्वारा उसके पति पर हमला करवाया गया था जिसका राजीनामा भी थाने में हुआ था लेकिन आज फिर उसकी सौतेली मां ने उसके पिता और उसके भाइयों को साथ लेकर उसके घर हमला किया। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। इसकी सूचना थाना डिवीजन नं. 8 को दी गई तथा मौके पर पुलिस पार्टी पहुंची तथा मामले की जांच शुरू की।

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!