ढिलवां में ठेके से लाखों की शराब चोरी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Feb, 2020 08:17 AM

liquor worth millions stolen from contracts in dhilwan

सी.सी.टी.वी. कैमरों की रिकार्डिंग करने वाले बक्से भी ले गए साथ में

जालंधर(महेश): दकोहा (नंगल शामा) पुलिस चौकी के अधीन पड़ते क्षेत्र में पहले हो चुकी चोरी की कई वारदातों में से अभी तक पुलिस किसी एक भी वारदात को ट्रेस नहीं कर पाई थी कि चोरों ने इसी चौकी के अधीन पड़ते क्षेत्र ढिलवां में बुधवार की रात को शराब के एक ठेके को अपना निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रुपए की शराब चोरी कर ली। 

ठेके पर काम करते मूल रूप से जम्मू के रहने वाले मोहिन्द्र सिंह पुत्र वकील सिंह ने दकोहा चौकी की पुलिस को बताया कि वह देर रात ठेका बंद कर रामा मंडी स्थित अपने लिए हुए किराए के कमरे में चला गया था। सुबह जब वह ठेके पर आया तो देखा कि शटर को लगाए गए ताले गायब थे, जिससे पता चला कि चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। 

उसने शटर उठाकर देखा तो कीमती शराब की सभी पेटियां गायब थीं। ठेके में सी.सी.टी.वी. कैमरे भी लगे हुए थे लेकिन चोर रिकार्डिंग वाले बक्से भी उतार कर अपने साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन चोरों का कोई भी सुराग अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!