गांव विरकां के युवक की रिपोर्ट Positive आने के बाद उसके सम्पर्क में रहा युवक आइसोलेट

Edited By Vatika,Updated: 28 Mar, 2020 09:35 AM

isolate man due to coronavirus

जिला जालंधर के गोराया के गांव विरकां में कोरोना महामारी के पहले 3 मरीज पॉजीटिव आए थे जो बलदेव सिंह के रिश्तेदार थे। इसके बाद से ही पूरा गांव सील किया गया है और लगातार लोगों को जांच के लिए सिविल अस्पताल में भेजा जा रहा है।

गोराया: जिला जालंधर के गोराया के गांव विरकां में कोरोना महामारी के पहले 3 मरीज पॉजीटिव आए थे जो बलदेव सिंह के रिश्तेदार थे। इसके बाद से ही पूरा गांव सील किया गया है और लगातार लोगों को जांच के लिए सिविल अस्पताल में भेजा जा रहा है।

मैडीकल टीम ने 9 लोगों को जांच के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भेजा था जिनमें से एक 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के पश्चात प्रशासन सतर्र्क हो गया। एस.एस.पी. जालंधर देहाती नवजोत सिंह माहल, एस.डी.एम. फिल्लौर डा. विनीत कुमार, एस.पी. (डी) सर्बजीत सिंह बाहिया, एस.एम.ओ. बड़ापिंड ने गांव विरकां में जाकर गांव का दौरा किया व जांच में सामने आया कि पॉजीटिव आए युवक का साथी नजदीकी गांव गोहावर का रहने वाला है जो उसके संपर्क में था।

इसके पश्चात तुरंत एक स्वास्थ्य विभाग की टीम को केवल सिंह के साथ गांव गोहावर के लिए रवाना किया जहां 40 वर्षीय व्यक्ति को उसके घर में ही 14 दिन के लिए देर शाम को आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि शनिवार को उक्त व्यक्ति का सैंपल लिया जाएगा। लगातार इलाके में हो रहे इजाफों के कारण लोगों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है। वहीं, प्रशासन की ओर से भी बार-बार लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!