ESS ग्लोबल रोज 2000 जरूरतमंदों को देगी रात का खाना

Edited By Vatika,Updated: 07 Apr, 2020 11:23 AM

ess global will provide dinner to the needy everyday 2000

कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉकडाऊन के मद्देनजर जहां हर कोई गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में जुटा हुआ है

जालंधर(सुधीर): कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉकडाऊन के मद्देनजर जहां हर कोई गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में जुटा हुआ है, वहीं आज पंजाब की जानीमानी कम्पनी ई.एस.एस. ग्लोबल ने पंजाब के कई शहरों में पुलिस व प्रशासन के सहयोग से गरीब व जरूरतमंद लोगों को डोर-टू-डोर खाना मुहैया करवाने का ऐलान किया है। 

कम्पनी के एम.डी. गुरिंद्र भट्टी ने बताया कि जालंधर शहर में देखने को मिला कि रात के समय कई गरीब व जरूरतमंद परिवारों को खाना नहीं मिल रहा जिसके चलते उन्होंने आज पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से मीटिंग करके फैसला किया है। लॉकडाऊन तक उनकी कम्पनी जालंधर में रोजाना करीब 1500 से 2000 लोगों को रोजाना रात का खाना मुहैया करवाएगी। 

भट्टी ने बताया कि पंजाब के विभिन्न शहरों जालंधर, अमृतसर, मोगा, लुधियाना में विशेष किचन का आयोजन करवाया गया है जिसमें घर जैसा खाना बना कर प्रशासन द्वारा बांटा जाएगा। इस मौके पर ए.सी.पी. वैस्ट बरजिंद्र सिंह, थाना भार्गव कैंप प्रभारी सुखदेव व ई.एस.एस. ग्लोबल से नवदीप सिंह, जगदीप सिंह, अमित गोयल, पुनीत खन्ना व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!