आदमपुर में कर्फ्यू की आड़ में चोर हुए सरगर्म, खड़ी गाड़ियों को बना रहे निशाना

Edited By Vatika,Updated: 07 Apr, 2020 10:58 AM

curfew in punjab

कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते जहां लोगों का घरों से निकलना लगभग पूरी तरह बंद हो चुका है, वहीं कर्फ्यू की आड़ में चोर चौकों व घरों के बाहर खड़ी गाडिय़ों को अपना निशाना बना रहे हैं।

आदमपुर(चांद, दिलबागी): कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते जहां लोगों का घरों से निकलना लगभग पूरी तरह बंद हो चुका है, वहीं कर्फ्यू की आड़ में चोर चौकों व घरों के बाहर खड़ी गाडिय़ों को अपना निशाना बना रहे हैं।

आदमपुर में आर्य समाज मंदिर चौक में लगभग 10 के करीब गाडिय़ां हर वक्त खड़ी रहती हैं, जिनमें से बलविंद्र सिंह हैप्पी की कार से स्टीरियो व तरनजोत की जैन मारुति कार से स्टीरियो, बैटरी चोरी हो गई। वहीं मेन बाजार के साथ लगते मोहल्ले में मनजीत सिंह के घर के बाहर खड़ी कार से सी.डी. प्लेयर चोरों ने चोरी कर लिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के वाहनों पर भी चोरों ने हाथ साफ किया है, जोकि थाने के सामने पड़ते मोहल्ला जट्टां में अक्सर खड़े रहते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!