गौवंश को स्लॉटर हाऊस भेजने की मांग करने वाले ‘आप’ विधायक का फूंका पुतला

Edited By swetha,Updated: 29 Feb, 2020 08:58 AM

bjp protest against aman arora

भाजपा जिला जालंधर द्वारा सुनाम से आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा ने गौवंश को स्लॉटर हाऊस भेजने के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया प्रकट की है।

जालंधर(कमलेश, राहुल): भाजपा जिला जालंधर द्वारा सुनाम से आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा ने गौवंश को स्लॉटर हाऊस भेजने के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया प्रकट की है। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक में ‘आप’ के विधायक का पुतला फूंका। पूर्व विधायक के.डी. भंडारी ने अमन अरोड़ा के बयान पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। 

उन्होंने कहा कि वह भारतीय संस्कृति व हमारे जीवन में गौमाता के महत्व को भूला चुके हैं। गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय माता के प्रति ऐसा रवैया कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष रमन पब्बी, पार्षद एडवोकेट सुशील शर्मा, रवि मङ्क्षहद्रू, सुभाष सूद, शिवदयाल चुघ, मनीष विज, दिनेश खन्ना, रंजीत आर्य व अन्य गण्यमान्य उपस्थित हुए।

इस मौके पर अरुण बजाज, राजीव ढींगरा, रंजीत आर्या, डॉक्टर वनीत शर्मा, अमित, सौरव सेठ, दविन्द्र भारद्वाज, राजिन्द्र शर्मा, सुभाष ढल्ल, दीपक घई, अमित भाटिया, विश्व महेंद्रू, राजेश मोहन बजाज, अमित सिंह संधा, दविन्द्र कालिया, हरविन्द्र सिंह गोरा, चंदन भनोट, यजीत हुरिया, संजीव कुमार, विश्व महेंद्रू, जोगिन्द्र बहल, कुलवंत शर्मा, पंकज सारंगल, उमेश बत्रा, वरुण नागपाल, सन्नी भगत, शुभम लुधरा, नरेश वालिया आदि शामिल रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!