भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च कर सरकार को किया जागृत करने का प्रयास

Edited By Mohit,Updated: 23 Oct, 2020 10:14 PM

bjp mahila morcha candle march

हाथरस में हुई गैंगरेप जैसी घटनाए पंजाब में भी बढ़ती जा रही है। राज्य भर में गत कई.............

जालंधर (शैली): हाथरस में हुई गैंगरेप जैसी घटनाए पंजाब में भी बढ़ती जा रही है। राज्य भर में गत कई वर्षो से झपटमार, गैंगरेप, छीना झपटी का शिकार असंख्य महिलाएं शिकार हो रही है लेकिन सरकार व प्रशासन कुंभकर्णी नींद सौ रहा है। उपरोक्त विचार प्रकट करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा ने कहा कि अब गत दिवस टांडा उड़मुड़ के नजदीकी गांव जलालपुर में 6 साल की बच्ची साथ हुए बलात्कार और फिर जला कर मार देने का मामला भी प्रकाश में आया है।

भाजपा महिला मोर्चा ने उक्त बच्ची की आत्मा की शांति के लिए कैडंल मार्च का आयोजन सायं 5 बजे श्री राम चौक (कपंनी बाग) में करते हुए इंसाफ के लिए प्रशासन से अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में तरक्की हेतु विफल रही काग्रेंस सरकार   नवरात्रों पर पूजी जाने वाली कंजकों को तो भेड़ियों से बचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि झपटमारों की दहशत कारण महिलाओं ने आभूषण तक पहनने बंद कर दिए है। 

महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारीयों व सदस्याओं ने प्रशासन को जागृत करते हुए कहा कि वह मौजूदा सरकार के हाथों की कठपुतली बन कर अपने फर्ज को न भूले। उन्होंने कहा कि गत दिवस नवांशहर में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पर भी धरने दौरान प्रशासन ने लाठीचार्ज कर अपनी नाकामी दर्शाई है जिसका जबाब 2022 में भाजपा द्वारा दिया जाएगा। कैंडल मार्च दौरान सभी महिलाओ ने हाथों में मशालें व मोमबत्तीयां पकड़ कर मौजूदा सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। 
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!