Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Aug, 2024 09:41 PM

जालंधर के कमिश्नर ऑफ़ पुलिस द्वारा जारी निर्देशों पर भारतीय जनता पार्टी ट्रेड सेल पंजाब के उपाध्यक्ष कारोबारी नेता रविंद्र धीर द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। कमिश्नर ऑफ़ पुलिस द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जालंधर महानगर में अगर कोई...
जालंधर : जालंधर के कमिश्नर ऑफ़ पुलिस द्वारा जारी निर्देशों पर भारतीय जनता पार्टी ट्रेड सेल पंजाब के उपाध्यक्ष कारोबारी नेता रविंद्र धीर द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। कमिश्नर ऑफ़ पुलिस द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जालंधर महानगर में अगर कोई निर्माण कार्य करता है, कोई कारोबार ऑफिस खोलना है तो उसके लिए पुलिस का एनओसी लेना अनिवार्य होगा।
भाजपा नेता रविंद्र धीर दोबारा आज सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी ट्रेड सेल कारोबारी व्यापारियों के साथ है। भाजपा नेता द्वारा पूछा गया कि क्या यह आर्डर कमिश्नर आफ पुलिस के निजी हैं या पंजाब सरकार के हैं। अगर पंजाब सरकार के हैं तो बदलाव के नारे वालों ने महानगर निवासियों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। क्योंकि आम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल द्वारा पंजाब भर में कारोबारी वर्ग से मीटिंग कर करके यह वादा किया गया था कि अगर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो इंस्पेक्टर राज खत्म कर दिया जाएगा।
भाजपा नेता रविंद्र धीर ने कहा कि पहले ही दो दर्जन के लगभग अलग-अलग विभाग व्यापारियों को कारोबारी को परेशान किए हुए है। केजरीवाल 2 दिन के लिए जेल से छुट्टी लेकर पंजाब के लोगों का आ कर दुख दर्द सुने।
भाजपा नेता द्वारा सोशल मीडिया पर सवाल पूछते हुए राज्य सरकार को कहा गया कि राज्य के लोगों की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। कमिश्नर ऑफ़ पुलिस का यह आदेश समझ से परे है। क्योंकि पहले ही लोकल बॉडीज डिपार्टमैंट द्वारा म्युनिसिपल कार्पोरेशन और फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा एनओसी जारी की जाती है। इस आदेश से इंस्पेक्टर राज खत्म करने की बजाय एक लेनदेन की खिड़की और खुल जाएगी।
राज्य के मुख्यमंत्री सरदार भगवत सिंह मान द्वारा इसका शीघ्र संज्ञान लेने की आवश्यकता है क्योंकि पुलिस विभाग का काम कानून व्यवस्था का पालन करना और राज्य के नागरिकों को सुखद माहौल उपलब्ध कराना है जिसमें फिलहाल पुलिस तंत्र फेल है। महानगर में दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ रहे हैं। कमिश्नर ऑफ़ पुलिस को पहले उसकी तरफ ध्यान देना चाहिए।