मोहित कुंवर को बैस्ट म्यूजिक डायरैक्टर का अवार्ड

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Feb, 2020 09:09 AM

best music director award for mohit kunwar

‘पंजाब केसरी’ के सहयोगी डिजीटल चैनल जग बाणी टी.वी. के म्यूजिक कम्पोजर मोहित कुंवर को पी.टी.सी. नैटवर्क द्वारा करवाए गए डिजीटल फिल्म फैस्टीवल और अवार्ड्स के दौरान ‘बैस्ट म्यूजिक डायरैक्टर’ का अवार्ड दिया गया है।

जालंधर(स.ह.): ‘पंजाब केसरी’ के सहयोगी डिजीटल चैनल जग बाणी टी.वी. के म्यूजिक कम्पोजर मोहित कुंवर को पी.टी.सी. नैटवर्क द्वारा करवाए गए डिजीटल फिल्म फैस्टीवल और अवार्ड्स के दौरान ‘बैस्ट म्यूजिक डायरैक्टर’ का अवार्ड दिया गया है। मोहित कुंवर को यह अवार्ड डिजीटल क्षेत्र में किए गए उनके बेहतरीन काम के चलते दिया गया। उन्हें यह अवार्ड फिल्म ‘संदली बूहा’ फिल्म में दिए गए उनके बेहतरीन म्यूजिक के लिए दिया गया है। डायरैक्टर गुरमीत सिंह ने यह अवार्ड मोहित को प्रदान किया। 

इस अवार्ड के लिए करीब 6 दर्जन फिल्मों की एंट्री आई थी, जिनमें से 5 फिल्में नॉमीनेट हुईं और ‘संदली बूहा’  के म्यूजिक को सर्वश्रेष्ठ अवार्ड मिला। अवार्ड के विजेता मोहित कुंवर पिछले 20 साल से म्यूजिक डायरैक्शन का काम कर रहे हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि मंजिल इंसान के करीब ही होती है, लेकिन उसके लिए मेहनत करनी पड़ती है। अपने इस अवार्ड का श्रेय वह अपने गुरुओं और फिल्म के निर्देशक हरजीत सिंह को देते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!