श्री राम नवमी उत्सव कमेटी की 6वीं बैठक होटल इन्द्रप्रस्थ में सम्पन्न

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Mar, 2020 11:54 AM

6th meeting of sri ram navami utsav committee

श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल श्री राम चौक से दोपहर 1 बजे निकाली जा रही श्री राम नवमी....

जालंधर(पांडे): श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल श्री राम चौक से दोपहर 1 बजे निकाली जा रही श्री राम नवमी शोभायात्रा की तैयारियों तथा नगर निवासियों को निमंत्रण देने के उद्देश्य से कमेटी की छठी बैठक होटल इन्द्रप्रस्थ में रविवार को सायं 6:30 बजे पद्मश्री विजय चोपड़ा जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कमेटी के महासचिव अवनीश अरोड़ा के मुताबिक बैठक में प्रभु श्री राम महिमा का गुणगान राजू एंड पार्टी पठानकोट वाले द्वारा किया गया। बैठक में समय पर पहुंचने वाले राम भक्तों मे पंक्चुएलिटी ड्रा, लक्की ड्रा तथा माता वैष्णो देवी यात्रा का हैलीकॉप्टर टिकट बम्पर ड्रा निकाला गया।

बैठक में सदस्यता नवीकरण तथा नए सदस्य बनाने के लिए काऊन्टर भी लगाया गया। बैठक में शामिल होने वाले राम भक्तों का कपिल अस्पताल डा. कपिल गुप्ता की माहिर डाक्टरों की टीम द्वारा मैडीकल चैकअप किया गया। इस मौके पर छाती एवं टी.बी. रोग विशेषज्ञ रंजीत अस्पताल पटेल चौक के मालिक डा. एच.जे. सिंह अपनी माहिर डाक्टरों की टीम के साथ राम भक्तों की जांच की। बैठक के समापन के बाद राम भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!