घायल युवक की इलाज दौरान मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Oct, 2019 12:45 PM

youth died during treatment

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पड़ते फतेहपुर के पास सड़क हादसे में घायल अमन (25) पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव भुतपुर (होशियारपुर) की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

होशियारपुर(अमरेन्द्र): शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पड़ते फतेहपुर के पास सड़क हादसे में घायल अमन (25) पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव भुतपुर (होशियारपुर) की रविवार सुबह इलाज के दौरान सिविल अस्पताल होशियारपुर में मौत हो गई। फतेहपुर थाने में तैनात ए.एस.आई. राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिविल अस्पताल परिसर में मृतक के रिश्तेदार दीपक ने बताया कि शुक्रवार को अमन फतेहपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया था। उसे तत्काल इलाज के लिए पहले पठानकोट सिविल अस्पताल व बाद में बेहतर इलाज के लिए पी.जी.आई. रैफर कर दिया था। कल उसे पी.जी.आई. से फिर होशियारपुर सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!