तस्वीरेंः टांडा में आतिशबाजी से घर में लगी भयानक आग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Oct, 2019 10:11 AM

terrible fire in the house

गांव मियानी के वार्ड 2 में बीती रात आतिशबाजी की चिंगारी से लगी आग में एक्टिवा और कीमती सामान जल कर राख हो गया।

टांडा उड़मुड़(वरिंद्र पंडित): गांव मियानी के वार्ड 2 में बीती रात आतिशबाजी की चिंगारी से लगी आग में एक्टिवा और कीमती सामान जल कर राख हो गया। 
PunjabKesari, Terrible fire in the house
जानकारी के अनुसार चरण सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह के आंगन में बीती रात 10 बजे के करीब कहीं से आतिशबाजी की चिंगारी आ गिरी, जिससे आग लग गई। इस आग ने आंगन में खड़ी एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। इससे स्कूटर पूरी तरह तबाह हो गया। आग ने घर के दरवाजे, खिड़कियों को भी नुक्सान पहुंचाया।
PunjabKesari, Terrible fire in the house
गांव के पंच सन्नी सिंह और बाकी वार्ड निवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाते हुए घर में मौजूद चरण सिंह और उसकी पत्नी बलजिंद्र कौर को सुरक्षित बाहर निकाला। 
PunjabKesari, Terrible fire in the house

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!