फेसबुक पर देवी-देवताओं प्रति आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर हिन्दू संगठन भड़के

Edited By Vatika,Updated: 11 Jul, 2019 04:33 PM

protest hindu community

नजदीकी गांव के एक व्यक्ति द्वारा गत दिनों फेसबुक पर हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति अत्यंत भद्दी व आपत्तिजनक पोस्ट शेयर के कारण भड़के हिन्दू संगठनों ने आज जाम कर रोष जाहिर किया, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण बन गई।

गढ़दीवाला(जितेन्द्र): नजदीकी गांव के एक व्यक्ति द्वारा गत दिनों फेसबुक पर हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति अत्यंत भद्दी व आपत्तिजनक पोस्ट शेयर के कारण भड़के हिन्दू संगठनों ने आज जाम कर रोष जाहिर किया, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण बन गई।

इस अवसर पर उपस्थित डा. अजय थम्मन, भारती आंगरा, धर्मेन्द्र सोनू, रमाकांत शर्मा, राजू गुप्ता व अन्य लोगों ने कहा कि उक्त व्यक्ति द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति गलत पोस्ट डालने से समूह हिन्दू भाईचारे की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है और लोगों में उक्त व्यक्ति के प्रति भारी गुस्सा पाया जा रहा है। हिन्दू संगठनों ने पहले मंदिर में एक बैठक की जिसके बाद सभी लोगों ने इक_े होकर पुलिस थाने पहुंच कर शिकायत कर उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने पुलिस प्रशासन से उक्त व्यक्ति के खिलाफ तुरंत पर्चा दर्ज करने की मांग की। 

माहौल को तनावपूर्ण होते देख डी.एस.पी. टांडा गुरप्रीत सिंह पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने लोगों की सारी बात सुनकर उन्हें शांत किया लेकिन लोग उक्त व्यक्ति को थाने बुलाकर फिर श्री देवी मंदिर ले जाकर उससे माफी मंगवाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस ने गलत पोस्ट शेयर करने वाले व्यक्ति को थाने बुलाया और फिर उसे प्राचीन श्री देवी मंदिर में ले जाकर उससे माफी मंगवाई, जिसके बाद माहौल शांत हुआ।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!