नशीले पाऊडर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 12 Sep, 2019 11:13 AM

police arrest 2 with drug powder

थाना सदर की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी दौरान बूथगढ़ के पास 2 आरोपियों को काबू कर उनसे कुल 33 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद करने में सफलता हासिल की है।

होशियारपुर(अमरेन्द्र): थाना सदर की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी दौरान बूथगढ़ के पास 2 आरोपियों को काबू कर उनसे कुल 33 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद करने में सफलता हासिल की है।
मीडिया को थाना सदर के एस.एच.ओ. राजेश अरोड़ा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल दीपक कुमार निवासी गढ़शंकर से 18 ग्राम व बचित्तर सिंह से 15 ग्राम यानी कुल 33 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ  केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू  कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!